ताजमहल और रूमीगेट हैं यूपी के ब्रांड एम्बेसेडर-अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पर्यटन विकास परिषद् की पहली बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपनी योजनाएं साझा की।
अखिलेश ने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए रोडमैप तैयार हो रहा है। लखनऊ में पर्यटन के लिए बहुत कुछ है। पर्यटन से युवाओं के रोजगार विकसित होंगे।
साथ ही पर्यटन से सरकार को रेवन्यू भी जनरेट होगा। अखिलेश ने कहा कि हमें अपना विज्ञापन करने के लिए किसी बड़े ब्रांड एम्बेसेडर की जरूरत नहीं है।
ताजमहल, रूमी दरवाजा और इमामबाड़ा जैसी इमारतें ही हमारे ब्रांड एम्बेसेडर हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ के पास हैरिटेज है, अच्छा खाना है और इतिहास है।
लखनऊ की सुंदरता का बखान करने के लिए सीएम को मोहम्मद रफी का एक गाना भी याद आ गया।
ये लखनऊ की सर जमीं जैसे गानों में लखनऊ को बताया गया है। अखिलेश ने कहा कि ताज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। ताज के अलावा दूसरे पर्यटन स्थलों का भी सुधार होगा।
अखिलेश ने लखनऊ को दी है ताजगी- मुजफ्फर अली
पर्यटन विकास परिषद की इस बैठक में फिल्मकार मुजफ्फर अली ने अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अखिलेश के आने से यहां ताजगी लौटी है।
इस ताजगी भरे माहौल में हमें लखनऊ की खिदमत करना बहुत अच्छा लगेगा। लखनऊ से हमारा पुराना रिश्ता है।
वहीं समारोह में मुख्यमंत्री ने पुराने लखनऊ पर खास देने की बात कही। उन्होंने लखनऊ को एक ग्रीन सिटी बनाने की बात भी कही।