फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on UP tourism

'दुनिया में ये चर्चा हो कि ताजमहल यूपी में है'

Tue, 06 Oct 2015 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Oct 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on UP tourism

यूपी के पर्यटक क्षेत्र विदेशी सैलानियों की पसंदीदा जगह बनते जा रहे हैं। फिर वह चाहे आगरा का ताजमहल हो या फिर बनारस के घाट। लखनऊ और वृंदावन भी उनके बीच खूब लोकप्रिय है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में गोल्डेन ट्राइंगिल (दिल्ली-आगरा-जयपुर) को तो सभी जानते हैं। लेकिन यूपी के हेरिटेज आर्क (आगरा-वाराणसी-लखनऊ) ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है। ये तीनों शहर तेजी के साथ पर्यटन के क्षेत्र में विश्व भर में छाने वाले हैं।
विज्ञापन


लखनऊ के ताज विवांता में ट्रेवेल राइटर्स कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि हमारा प्रदेश ऐतिहासिक धरोहरों को अपने में समेटे हुए हैं। आगरा के साथ ही मथुरा-वृंदावन भी देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों की भी पहली पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशी भी आगरा के ताजमहल की चर्चा करते हैं। लेकिन हम लोगों को यह बताते हैं कि यह वही उत्तर प्रदेश हैं जिस राज्य में ताजमहल है। पता नहीं क्यों आज कल नोएडा में रहने वाले विजिटिंग कार्ड में एनसीआर दिल्ली लिखते हैं। वे उत्तर प्रदेश क्यों नहीं लिखते यह समझ में नहीं आता है।

हमेशा सुर्खियों में रहता है प्रदेश

akhilesh yadav speaks on UP tourism

अखिलेश यादव यूपी के दुनिया भर में चर्चाओं में रहने से भी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि यह हमारी खुशकिस्मती है कि उत्तर प्रदेश हमेशा ही सबसे आगे रहता है। पिछले एक हफ्ते या 10 दिन का हिसाब-किताब लगाए तो यूपी ही हमेशा सुर्खियों में रहता है।

लेकिन मुझे खुशी इस बात की है हमारे यहां दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से जो ट्रेवेल राइटर्स आए हैं, वे यूपी की असली तस्वीर दुनिया को दिखाएंगे। हम जो वास्तव में हैं उसे ही वे दुनिया के सामने पेश करेंगे। आपके माध्यम से लोग जानेंगे कि यूपी के लोग क्या और कैसे हैं।

सीतापुर के पास स्थित खैराबाद का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कस्बा हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल है। इस तरह के कई और शहर भी हैं जो मिशाल हैं। हमारे यहां हिन्दू-मुस्लिम में कोई फर्क नहीं है। जिन लोगों ने हिन्दू मुस्लिम में फर्क बताया उनका कोई कुछ नहीं है।

इससे पहले मुख्य सचिव आलोक रंजन ने ट्रेवेल राइटर्स का अभिवादन करते हुए कहा कि उन्होंने आगरा, वाराणसी व लखनऊ की जो यात्रा की उसमें उन्हें काफी आनंद आया होगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार मिर्जापुर के पास स्थित चुनार का ऐतिहासिक किला खाली कराएगी। उन्होंने मुख्य सचिव को इसके लिए बजट का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर जो पुलिस रह रही है वह कहा रहेगी उसके लिए दूसरी जगह मुहैया करा दीजिए। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक किले को खाली कराने का काम भी सपा सरकार ही कर सकती है। इसलिए इस काम को जल्दी कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed