फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on rahul gandhi's aspirations of being prime minister.

राहुल गांधी से अच्छे संबंध पर प्रधानमंत्री बनना सीटों की संख्या पर निर्भर: अखिलेश यादव

Fri, 11 May 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 May 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on rahul gandhi's aspirations of being prime minister.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना से इंकार तो नहीं किया पर शर्तें जरूर जोड़ दी। बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी से उनके अच्छे संबंध हैं लेकिन प्रधानमंत्री बनने का मामला सीटों की संख्या पर निर्भर करेगा। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान बयान दिया था कि अगर हम 2019 का चुनाव जीते तो मैं पीएम बन सकता हूं।

विज्ञापन


वहीं, यूपी में लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन होना तय माना जा रहा है। बसपा सुप्रीमो ने इस पर बयान दिया था कि इसकी औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे सीटों का बंटवारा हो जाएगा और गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने सीतापुर में कुत्तों के हमले में मारे जा रहे बच्चों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि एनकाउंटर वाली सरकार बच्चों को कुत्तों से नहीं बचा पा रही है। सरकार मृत बच्चों के परिवारीजनों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अखिलेश ने कहा कि एएमयू में पुलिस ने बवाल कराया'

akhilesh yadav speaks on rahul gandhi's aspirations of being prime minister.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश ने कहा कि एएमयू में पुलिस ने बवाल कराया। हंगामा करने वालों को छोड़ दिया गया। छात्र नेताओं को पीटा गया। भाजपाई कैराना में कह रहे हैं यदि दूसरा कोई जीता तो दिवाली पाकिस्तान में मनेगी। भाजपा नेता बताएं कि पाकिस्तान में खीर किसने खायी है। अखिलेश ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तारीफ करते हुए कहा कि वह किसानों के लिए सबसे बेहतरीन योजना ला रहे हैं। अखिलेश ने हजारों करोड़ के शान-ए-अवध को कुछ सौ करोड़ में बेचने की सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed