फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on protest of dalit over sc and st act.

अखिलेश बोले- दलितों का आंदोलन केंद्र की नाकामी, कांग्रेस ने कमजोर पैरवी करने का लगाया आरोप

Tue, 03 Apr 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Apr 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on protest of dalit over sc and st act.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश भर में हुए आंदोलन को भाजपा सरकार की नाकामी बताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय रहते दलित समाज के प्रतिनिधियों से बात करती तो आंदोलन की स्थिति पैदा न होती।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि दलितों को सम्मान और अधिकारों के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दलित समाज को सम्मान का अधिकार दिया है। उन्हें कोई भी कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता। समाजवादी पार्टी दलितों की भावनाओं को समझती है और उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दलित समुदाय के लोगों से संयम बरतने की अपील भी की है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पैरवी करती, तो कमजोर न होता दलित एक्ट : राज बब्बर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ढंग से पैरवी की होती तो दलित एक्ट कमजोर न हुआ होता। उन्होंने कहा कि देश भर में दलित और आदिवासी समुदाय की नाराजगी को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा, सभी से धैर्य की अपील करूंगा, ताकि इस समस्या का हल सरकार के न चाहने के बाद भी निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि कीमतें आसमान छू रही हैं, क्योंकि मोदी सरकार ने 10 बार तेल पर ड्यूटी बढ़ा दी है। सरकार जनता के पैसे से सरकार का खजाना भर रही है। अगर मोदी सरकार आम लोगों पर ध्यान दे दे तो अभी भी तेल के दाम 10-15 रुपये प्रति लीटर कम हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed