फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on One Nation One Election issue.

एक देश एक चुनाव: अखिलेश यादव बोले, यूपी में भी अगले छह महीने में चुनाव करवाएं जाएं, जनता खुश होगी

Sat, 23 Sep 2023 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Sep 2023 03:18 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक देश एक चुनाव की चर्चा पर कहा कि यूपी में भी अगले छह महीने में चुनाव करवाए जाएं। जनता भाजपा के खिलाफ वोट देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on One Nation One Election issue.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर कहा कि अगर ऐसा यूपी में भी हो जाए तो हम समाजवादियों से ज्यादा खुश कौन होगा। उन्होंने कहा कि देश के चुनाव के साथ ही यूपी में भी अगले छह महीने या एक साल में चुनाव करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता भी लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह की जीत पर कहा कि इस चुनाव परिणाम ने राजनीति का नया रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा संदेश यही है कि अगर कार्यकर्ता और नेता आंदोलनकारी बनकर सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे तो लोकतंत्र, संविधान बचेगा और देश को नया रास्ता मिलेगा। अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने मांगी 65 और कांग्रेस ने 40 लोकसभा सीटें, साझेदारी के लिए राज्यवार बैठक करेगा इंडिया गठबंधन

ये भी पढ़ें - आरएसएस की बैठक: राम मंदिर से देश में माहौल बनाएगा संघ, योगी के साथ भागवत की राष्ट्रवाद के मुद्दों पर हुई चर्चा


उन्होंने कहा कि मैं सुधाकर सिंह और उनके साथियों को धन्यवाद देता हूं। आभार भी प्रकट करता हूं और इस जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद देता हूं। घोसी के चुनाव परिणाम से ये पता चल गया है कि 2024 में भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed