यूपी में अपराधों की बाढ़ लेकिन सिर्फ बयानों में ही सख्त दिख रही सरकार: अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ के बावजूद भाजपा सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। अपराधियों पर सख्ती सिर्फ सरकारी बयानों में ही दिखती है। न तो हत्या, अपहरण की घटनाएं कम हो रही हैं और ना ही लूट तथा बलात्कार के मामलों पर रोक लगी है।
महिलाएं तो असुरक्षित हैं ही, बच्चियों के साथ भी जघन्य घटनाएं लगभग हर रोज घट रही हैं।
अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि अपराध नियंत्रण के मामले में पुलिस का रवैया संवेदनशील नहीं रहता है। कई मामलों में पीड़ित पक्ष पर ही पुलिस आरोपियों से सुलह का दबाव बनाती है।
गंभीर मामलों को मामूली धाराओं में निपटा देती है। अपराधियों पर पुलिस की यह कृपा अकारण नहीं है। नीचे से ऊपर तक पुलिस महकमे का यही हाल है।
इन मामलों का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि रायबरेली के ऊंचाहार के बाद कालाकॉकर के समीप गंगा नदी के लेहदरीघाट पर बने नए पुल से पर कौशाम्बी के थाना कड़ा के अफजलपुर सातों निवासी सिकंदर यादव की निर्मम हत्या कर दी गई।
हत्यारों ने बर्बरता से सिकंदर की आंखें निकाल ली। इससे लोगों में भारी असंतोष एवं आक्रोश है। इसी तरह प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेरावॉ पहलवान का पुरा निवासी भोला सरोज की रात में हत्या कर दी गई जिनकी सुबह लाश मिली।