फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks on issue on ambedkar name.

नए परिचय के मोहताज नहीं हैं डॉ. आंबेडकर, संविधान पढ़ें मुख्यमंत्री योगी: अखिलेश यादव

Thu, 29 Mar 2018 09:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Mar 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks on issue on ambedkar name.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर को बच्चा-बच्चा जानता है। वे नए परिचय के मोहताज नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को संविधान पढ़ना चाहिए और महापुरुषों के साथ सियासत नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान कर रही है। जाहिर है, भाजपाई गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के विरोध में हैं। उप्र में भाजपा सरकार जिस तरह संविधान को चुनौती दे रही है, वह एक गंभीर स्थिति है। यहां कानून का राज नहीं रह गया है।
विज्ञापन


दूसरों पर गुंडाराज का आरोप लगाना आसान है। लेकिन अपनी भी सरकार के कारनामों को याद करना चाहिए। यदि भाजपा राज में अपराधी भयभीत हैं तो यूपीकोका की क्या जरूरत थी? मुख्यमंत्री की हठधर्मिता से संवैधानिक व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। इस पर राजभवन चुप क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पद से हटाएं राज्यपाल

akhilesh yadav speaks on issue on ambedkar name.

अखिलेश ने कहा, चाहे कोई कितने भी बड़े पद पर हो उसका आचरण और अभिव्यक्ति संवैधानिक मर्यादा में होनी चाहिए। ‘समाजवाद‘ पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी असंवैधानिक कृत्य है। समाजवाद सामाजिक-आर्थिक समानता के सिद्धांत से प्रतिबद्ध है।

जो सामाजिक गैरबराबरी और आर्थिक विषमता के पोषक हैं, वही समाजवाद पर प्रहार कर रहे हैं। भाजपा सरकार से जिस नैतिक आचरण और संवैधानिक जिम्मेदारी की अपेक्षा है उसका पूरी तरह अभाव दिखता है। संवैधानिक पद के दुरुपयोग पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

राज्यपाल को इस अवमाननापूर्ण आचरण का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री को तत्काल पदमुक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा, गोरखपुर व फूलपुर में हार को भाजपा पचा नहीं पा रही है। उसमें कुछ ज्यादा ही बौखलाहट दिख रही है। समाजवाद की आड़ में संविधान पर भी हमला बोला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed