Gyanvapi Survey: अखिलेश यादव बोले- भाजपा के पास ऐसे मुद्दों का है एक कैलेंडर, जो चुनाव आने तक उठाए जाते हैं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास हिंदू-मुस्लिम विवादों से जुड़ा पूरा कैलेंडर है। ये मुद्दे उठाकर वो महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान पूरी तरह हटाना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी मस्जिद पर चल रहे विवाद पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिससे कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता का ध्यान न जाए। पेट्रोल-डीजल, खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई दर आजादी के बाद सबसे ज्यादा है। भाजपा की केंद्र सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है ऐसे में जानबूझकर इन मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इन मुद्दों का पूरा एक कैलेंडर जो कि चुनाव आने तक लगातार उठाए जाते हैं।
Gynavapi-like incidents being deliberately stirred up by BJP itself or by their aides behind veil.Fuel & food amenities are getting expensive. They don't have answer on inflation & unemployment. BJP has hate calendar to bring up such issues until elections:SP chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/pUPYOXa0Fv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 17, 2022विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियां बेची जा रही हैं। जब भी मंदिर-मस्जिद मुद्दों पर चर्चा होती है हमें नहीं पता होता है कि देश की कौन सी संपत्ति बेची जा रही है। भाजपा ने 'वन नेशन, वन राशन' का नारा दिया था पर लगता है कि वो 'एक राष्ट्र एक व्यापारी' के नारे पर अमल कर रहे हैं।
When we witness such debates, we don't know what property of the country has been sold. BJP gave slogan of 'One Nation One Ration', but it seems they're working for 'One Nation One Businessman': SP chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/g9FtRAeWZM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 17, 2022
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश करने के लिए दो दिन का समय और मांगा है।