जाति जनगणना: अखिलेश बोले- ये 90 प्रतिशत पीडीए की एकजुटता की 100 प्रतिशत जीत, मायावती ने कहा- सही कदम
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जाति जनगणना कराने का फैसला पीडीए और इंडिया गठबंधन की जीत है। अब भाजपा की प्रभुत्ववादी सोच का अंत होकर ही रहेगा। मायावती ने कहा कि ये देर से लिया गया सही कदम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का जाति जनगणना कराने का फैसला पीडीए की जीत है। ये इंडिया गठबंधन की जीत है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसे देर से लिया गया, सही कदम करार दिया है।
अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि जाति जनगणना का फैसला 90 प्रतिशत पीडीए की एकजुटता की 100 प्रतिशत जीत है। हम सबके सम्मिलित दबाव से भाजपा सरकार मजबूरन ये निर्णय लेने को बाध्य हुई है। सामाजिक न्याय की लड़ाई में ये पीडीए की जीत का एक अतिमहत्वपूर्ण चरण है।
भाजपा सरकार को ये चेतावनी है कि अपनी चुनावी धांधली को जाति जनगणना से दूर रखे। एक ईमानदार जनगणना ही हर जाति को अपनी-अपनी जनसंख्या के अनुपात में अपना वो अधिकार और हक दिलवाएगी, जिस पर अब तक वर्चस्ववादी फन मारकर बैठे थे।
ये अधिकारों के सकारात्मक लोकतांत्रिक आंदोलन का पहला चरण है और भाजपा की नकारात्मक राजनीति का अंतिम। भाजपा की प्रभुत्ववादी सोच का अंत होकर ही रहेगा। संविधान के आगे मनविधान लंबे समय तक चल भी नहीं सकता है। ये INDIA की जीत है!
जाति जनगणना का फ़ैसला 90% पीडीए की एकजुटता की 100% जीत है। हम सबके सम्मिलित दबाव से भाजपा सरकार मजबूरन ये निर्णय लेने को बाध्य हुई है। सामाजिक न्याय की लड़ाई में ये पीडीए की जीत का एक अतिमहत्वपूर्ण चरण है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 30, 2025
भाजपा सरकार को ये चेतावनी है कि अपनी चुनावी धांधली को जाति जनगणना से दूर… pic.twitter.com/n7oszx3v0N
मायावती ने केंद्र द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले पर कहा कि देश में मूल जनगणना के साथ ही 'जातीय जनगणना' कराने का केन्द्र सरकार द्वारा आज लिया गया फैसला काफी देर से उठाया गया सही दिशा में कदम है। इसका स्वागत है। बसपा इसकी मांग काफी लम्बे समय से करती रही है। उम्मीद है कि सरकार 'जनगणना से जनकल्याण' के इस फैसले को समय से जरूर पूरा कराएगी।
देश में मूल जनगणना के साथ ही ’जातीय जनगणना’ कराने का केन्द्र सरकार द्वारा आज लिया गया फैसला काफी देर से उठाया गया सही दिशा में कदम। इसका स्वागत। बीएसपी इसकी माँग काफी लम्बे समय से करती रही है। उम्मीद है कि सरकार ’जनगणना से जनकल्याण’ के इस फैसले को समय से ज़रूर पूरा कराएगी।
— Mayawati (@Mayawati) April 30, 2025
बता दें कि केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में जाति जनगणना कराने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना: डिप्टी सीएम केशव बोले- इससे आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होगा समाज
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.