{"_id":"5be95dcabdec2269724a84e3","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-beyond-fake-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के दौरान इंटरनेट स्लो करवा सकती है भाजपा: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के दौरान इंटरनेट स्लो करवा सकती है भाजपा: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Nov 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि सोशल मीडिया में अपने खिलाफ बन रहे नकारात्मक माहौल को देखते हुए भाजपा लोकसभा चुनाव में इंटरनेट की स्पीड स्लो करवा सकती है। अखिलेश लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित बियॉन्ड फेक न्यूज कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश ने अमित शाह का नाम लिए बिना बताया कि किस तरह एक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष उनके बारे में फर्जी खबरों को सोशल मीडिया के बहाने फैलाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगता है फेक न्यूज के कारण ही फेकू शब्द को इंटरनेट पर पहचान और मान्यता मिली है।
विज्ञापन
अखिलेश बोले, मेरे परिवार के बारे में फैलने वाली फेक खबरों से पहले मुझे दुख होता था पर अब मैं इन पर ध्यान नहीं देता। बसपा गठबंधन पर अखिलेश ने कहा कि कुछ पार्टियां ऐसा नहीं होने देना चाहती है लेकिन समाज के वंचित तबके के लिए सपा-बसपा एक साथ आएंगे।
विज्ञापन
अखिलेश ने सत्ता से बाहर होने को खुद के लिए फायदेमंद होना बताया और कहा कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि देश की राजनीति विचारधाराओं का संघर्ष है।