फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks in lagislative council of Uttar Pradesh.

अखिलेश का सीएम योगी को जवाब, बोले- पता नहीं था कि साधु-संत ऐसे होते हैं

Tue, 23 May 2017 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 May 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks in lagislative council of Uttar Pradesh.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद में चर्चा के दौरान योगी सरकार पर सवाल उठाए और अपने पांच साल के कामकाज का जिक्र किया। उन्होंने मथुरा के जवाहरबाग मामले में घेरे जाने पर कहा कि लोग कहते हैं कि हमने जवाहरबाग में लोगों को बैठा दिया।

विज्ञापन


असल में जवाहरबाग में लोग साधु-संत बनकर बैठ गए थे। हमने अदालत के आदेश के अनुपालन में प्रशासन से कहा था कि जवाहरबाग को शांति से खाली कराना। हम तो साधुओं पर विश्वास करते थे कि वे अच्छे लोग होंगे, लेकिन साधू-संत ऐसे होते हैं हमें पता नहीं था।
विज्ञापन


अखिलेश ने सीएम योगी से कहा, आपने लोकसभा में कहा था कि आप मुझसे एक वर्ष बड़े और राहुल से एक वर्ष छोटे हैं लेकिन अनुभव में आप मुझसे कम ही हैं। मुझे जो अनुभव है उसे आप महसूस नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, एक तरफ तो आप समाजवादियों का नारा देते हैं कि सबका साथ और सबका विकास और दूसरी ओर समाजवादी शब्द से आपको परहेज भी है।

अब नहीं होनी चाहिए संसाधनों की कमी

akhilesh yadav speaks in lagislative council of Uttar Pradesh.

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने विकास के जो काम किए उतना उससे पहले किसी सरकार ने नहीं किया था। अब आप हमसे भी अच्छा काम करके दिखाना चाहिए। केंद्र में आपकी सरकार है यूपी में भी आपकी सरकार है अब संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए।

अखिलेश ने बच्चों की यूनिफॉर्म पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी का भी जवाब दिया। कहा, मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह यूनिफॉर्म होमगार्ड जैसी है।

मुख्यमंत्री को जानना चाहिए कि होमगार्ड भी बहादुरी का काम करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप तो राष्ट्रभक्त लोग हैं। सीमा पर जवान की ड्रेस क्या है, कुछ दिन पहले तो आपके साथी भी पहना करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed