{"_id":"65ab957b927f5f2a7d062263","slug":"akhilesh-yadav-speaks-about-seat-sharing-with-rld-and-congress-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश बोले, जयंत के साथ सात सीटों पर चर्चा की... कांग्रेस के साथ जीत की संभावना पर होगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश बोले, जयंत के साथ सात सीटों पर चर्चा की... कांग्रेस के साथ जीत की संभावना पर होगा निर्णय
Sat, 20 Jan 2024 03:12 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:12 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने जयंत चौधरी से सात सीटों पर चर्चा की। जल्द ही कांग्रेस के साथ भी बैठक कर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा जीत की संभावना के आधार पर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने रालोद से सीटों के बंटवारे पर कहा कि हमारी और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी की बात अच्छी बातचीत हुई। हमने मिलकर सात सीटों पर चर्चा की है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ भी गठबंधन की बात चल रही है। कई बैठकें दिल्ली में हो चुकी हैं। बहुत जल्द ही और बैठकें होंगी और जल्द ही रास्ता निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमारी और RLD के जयंत चौधरी जी की बात अच्छी हुई। हमने मिलकर 7 सीटों पर चर्चा की है....कांग्रेस के साथ भी गठबंधन की बात हो रही है। कई बैठक दिल्ली में हो चुकी हैं। बहुत जल्द ही और बैठक होगी और रास्ता निकाल… pic.twitter.com/OqkptyKIyj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2024
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे? पूछने पर कहा कि सवाल सीटों का नहीं है। हम जीत की संभावना के आधार पर निर्णय लेंगे।