फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav speaks about his plan for election campaign.

अखिलेश बोले, जल्द ही तय होगा पार्टी का नाम और सिंबल

Fri, 13 Jan 2017 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav speaks about his plan for election campaign.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बुधवार को मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं के मिलने का सिलसिला जारी रहा। सीएम ने सभी को क्षेत्र में जाने और चुनावी तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। कहा, मैं जल्द ही चुनावी दौरे शुरू करूंगा।

विज्ञापन


कुछ लोगों ने सिम्बल और पार्टी के नाम को लेकर बनी अनिश्चितता का जिक्र किया। इस पर सीएम ने कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

अखिलेश इस समय चुनावी रणनीति बनाने में लगे हैं। चुनाव से जुड़े विभिन्न कामों पर उनकी नजर है। इस बीच मंत्री राजेंद्र चौधरी, अहमद हसन, मनोज पांडेय, राममूर्ति वर्मा, तेजनारायण उर्फ पवन पांडेय और कई विधायकों ने उनसे मुलाकात की। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र की चुनावी गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएम ने उनसे कहा कि अब पूरा समय अपने क्षेत्र में बिताएं। लोगों को सरकार की योजनाओं और कामों की जानकारी दें। बताएं कि फिर सरकार बनी तो इन कामों को और तेज रफ्तार से जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी होगा पार्टी का घोषणा पत्र

akhilesh yadav speaks about his plan for election campaign.

कुछ लोगों ने सिम्बल और पार्टी के नाम को लेकर बनी अनिश्चितता का जिक्र किया। इस पर सीएम ने कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मैं भी जल्द ही चुनावी दौरे शुरू करूंगा। पार्टी का घोषणा पत्र भी शीघ्र जारी किया जाएगा।

उन्होंने विधायकों व मंत्रियों से उनके क्षेत्र की सियासी तस्वीर का फीडबैक भी लिया। गठबंधन को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। बस इतना संकेत दिया कि दो-चार दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी।

मुलायम से मिले पवन, दी सफाई
राज्यमंत्री तेजनारायण उर्फ पवन पांडेय ने बुधवार को सपा मुखिया से मिलकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की। एमएलसी आशु मलिक के साथ सीएम आवास में मारपीट की घटना के बाद से मुलायम उनसे नाराज चल रहे हैं।

उन्होंने पवन पांडेय का टिकट भी काट दिया है। पवन ने नेताजी से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने आशु मलिक से मारपीट के मामले में सफाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed