{"_id":"6533b316c10e4921ac0fc497","slug":"akhilesh-yadav-speaks-about-congress-attitude-in-madhya-pradesh-assembly-election-2023-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले, साजिश न करे कांग्रेस... गठबंधन नहीं करना है तो स्पष्ट बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट में इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले, साजिश न करे कांग्रेस... गठबंधन नहीं करना है तो स्पष्ट बताए
Sat, 21 Oct 2023 06:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:07 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी तो लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए हम अपनी तैयारी करेंगे। कांग्रेस हमसे साजिश न करे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि जब गठबंधन नहीं करना था तो हमारे नेताओं को बुलाया ही क्यों था। साफ-साफ बताना चाहिए था कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है राज्यों के लिए नहीं लेकिन हमारे नेताओं को बुलाकर हमसे चर्चा की गई और सीटों के बारे में पूरी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमें स्पष्ट बताए कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन करना है या नहीं। अगर वो मना कर देंगे तो हम भाजपा को हराने के लिए अपनी तैयारी करेंगे। कांग्रेस हमसे साजिश या षडयंत्र न करे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: जुड़ने से पहले ही आई सपा-कांग्रेस में तल्खी, चिरकुट और बाप शब्दों तक पहुंची जुबानी जंग
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP; होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को बयानबाजी करने वाले नेताओं को रोकना चाहिए। उन्होंने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का बयान याद दिलाते हुए कहा कि जब कांग्रेस कमजोर होगी तो उसे समाजवादियों की जरूरत पड़ेगी।
बता दें कि कांग्रेस नेता अजय राय ने सपा के बारे में बेहद तल्ख टिप्पणी की थी जिस पर अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया था। इसके बाद से ही विपक्षी गठबंधन इंडिया में सपा के रहने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।