{"_id":"057b322261ee5d6a660f4b5263469795","slug":"akhilesh-yadav-should-resigned-from-cm-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें अखिलेश यादव: जितिन प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें अखिलेश यादव: जितिन प्रसाद
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 12 Sep 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर की सांप्रदायिक हिंसा पर कठघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह बेहद दुखदायी घटना है। 21 साल बाद सेना को यूपी की सड़कों पर मोर्चा संभालने के लिए आना पड़ा।
सपा व भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही हैं। प्रदेश की जनता दोनों दलों के इस खेल को समझ गई है और अब झांसे में आने वाली नहीं है।
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के कार्यक्रम के सिलसिले में बुधवार को राजधानी पहुंचे जितिन प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुजफ्फरनगर में राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इसमें गलती किसकी है? जिम्मेदार कौन है? और मामला इस हद तक कैसे पहुंच गया? इन सवालों के जवाब सरकार को देने होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से जनता को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे सब टूट गईं। सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। अखिलेश सरकार को अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
विज्ञापन
शोध कार्यों पर बाद में दिया जाएगा ध्यान
अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में देश के शिक्षण संस्थानों के पिछड़ने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत विविधता से भरा देश है। यहां पर अति पिछड़े क्षेत्र भी हैं।
अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग विदेशी छात्रों के संस्थानों में प्रवेश व शोध कार्यों पर भी निर्भर करती है। सरकार का जोर अभी लोगों को शिक्षित करने पर है। शोध आदि कार्यों पर बाद में ध्यान दिया जाएगा।