UP Big News: "2017 से पहले कब्रिस्तानों में जाता था मंदिरों का पैसा", चढ़ावा चोरों के घर छापेमारी, बड़ी खबरें
यूपी में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर पुलिस की टीमों ने आरोपियों के घर छापेमारी की है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के अयोध्या को लेकर दिए गए बयान पर उन पर निशाना साधा है। वहीं, होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विस्तार
यूपी में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत गमाई हुई है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें पश्चाताप करने और रामलला का दर्शन करने की सलाह दे दी। वहीं, राम मंदिर में चढ़ावा चोरों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। पुलिस की टीमों ने उनके घरों में छापेमारी की। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
अखिलेश के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- रामलला का दर्शन करें शायद सद्बुद्धि आ जाए
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने सजाया है। आप रामलला के दर्शन कर लो। शायद सद्बुद्धि आ जाए। पूरी खबर पढ़ें
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: सभी आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, अब तक 79 लाख बरामद; अविनाश के घर पुलिस का ताला
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच में पुलिस ने सुबह-सुबह सभी आठ आरोपियों के घर छापेमारी की। घरवालों और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है। अविनाश शुक्ला का घर पुलिस ने ताला लगाकर सील कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें
UPPRPB: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, फटाफट करें चेक; अगले चरण के लिए 1.07 लाख + अभ्यर्थी चयनित
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें
'पंचायत में थामा हाथ, अलविदा कह गए साथ-साथ', दोनों ने दी जान; लड़की के साथ पकड़ा गया था तीन बच्चों का बाप
हरदोई में प्रेम प्रसंग में युवक और युवती ने एक ही साड़ी के फंदे से खुदकुशी कर ली। विवाहित युवक के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बहन की ससुराल में रहने वाली युवती के साथ परिजन ने युवक को 24 जून को पकड़ा था। पढ़ें पूरी खबर
भीषण गर्मी के बीच दो दिन से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
बरेली में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती होने से लोगों का गुस्सा फूट रहा है। किला उपकेंद्र से पोषित शास्त्रीनगर में दो दिन से बिजली न आने से लोगों ने शनिवार को सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर