फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav says we payed respect to all people.

समाजवादियों ने बिना भेदभाव सभी वर्गों का किया सम्मान: अखिलेश यादव

Sun, 24 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says we payed respect to all people.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने बगैर किसी भेदभाव के सभी वर्गों का सम्मान किया है। पहले की सरकार में सभी सम्मान बंद थे। जब से सपा सरकार आई है, तब से बंद पुरस्कारों को हमने शुरू किया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले लोगों का सम्मान करती है। महिलाओं को भी रानी लक्ष्मीबाई सम्मान दे रही है।

मुख्यमंत्री शनिवार को अपने सरकारी आवास पर सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने 29 वैज्ञानिकों, उच्च शिक्षा के पांच शिक्षकों तथा कई संस्कृत विद्वानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मान समारोह की शुरुआत नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने की थी। हिंदी संस्थान के पुरस्कार बंद पड़े थे। सपा सरकार ने इन्हें फिर से शुरू करवाया। प्रदेश सरकार ने बहुत से ऐसे काम शुरू किए हैं जो सीधे जनता को फायदा पहुंचा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को खाना खिलाने के लिए सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक सम्मान की राशि 50 हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख की

akhilesh yadav says we payed respect to all people.

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरस्वती सम्मान की राशि एक लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये तथा शिक्षकश्री सम्मान की 50 हजार रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये कर दी है। आज यूपी की योजनाओं की नकल दूसरे प्रदेश कर रहे हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की अध्यक्ष साधना मिश्रा, जावेद आब्दी व कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसएस कटियार उपस्थित थे। इससे पहले मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

हर मंडल में बनेगा एक-एक साइंस पार्क
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने कहा कि सरकार हर मंडल में एक-एक साइंस पार्क बनवाने जा रही है। इसमें जमीन विभाग के नाम पर ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है। इसमें जमीन का 15 साल का केवल एग्रीमेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार यूपी की उपेक्षा कर रही है। इतने बड़े प्रदेश में केवल एक साइंस पार्क कानपुर में स्वीकृत किया है।

इसके लिए प्रदेश सरकार ने जमीन उपलब्ध करा दी है। उन्होंने विज्ञान पुरस्कार विलंब से बांटे जाने के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 व 2015-16 के पुरस्कार आगामी सितंबर में वितरित कर दिए जाएंगे। इसके लिए वैज्ञानिकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed