{"_id":"6272b20bb453a34c0f50ea53","slug":"akhilesh-yadav-says-up-has-become-ease-of-doing-crime-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंज: अखिलेश यादव बोले- 'ईज आफ डूइंग अपराध' प्रदेश बन गया है यूपी, अपराधियों के हौंसले बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंज: अखिलेश यादव बोले- 'ईज आफ डूइंग अपराध' प्रदेश बन गया है यूपी, अपराधियों के हौंसले बुलंद
Wed, 04 May 2022 10:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 May 2022 10:34 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि यूपी में अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस और अपराधियों के हौंसले बढ़े हुए हैं। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश ‘ईज ऑफ डूइंग’ अपराध प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराधी और पुलिस दोनों के हौसले बुलंद हैं। कानून व्यवस्था दिनों दिन खराब हो रही है। कोई दिन ऐसा नहीं बीतता, जिस दिन प्रदेश में कहीं न कहीं लूट, हत्या, दुराचार की घटनाएं न होती हों। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश ‘ईज ऑफ डूइंग’ अपराध प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर घायल डॉक्टर दंपती को टरका दिया गया तो जौनपुर में मासूम छात्र को दबंगों ने मार डाला। चंदौली में एक मासूम बेटी के साथ रेप और हत्या के आरोपों से घिरी उत्तर प्रदेश की पुलिस पर ललितपुर के पाली में पुलिस वालों द्वारा ही गैंगरेप का आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना की शिकार 13 वर्षीया किशोरी की गंभीर स्थिति विचलित करने वाली है।
विज्ञापन
इसी तरह बुलंदशहर में 8 वर्ष की बच्ची से गैंगरेप की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की जितनी बदनामी देश-विदेश तक हुई है वैसी कभी नहीं हुई थी। प्रदेश में बुलडोजर की बड़ी चर्चाएं है लेकिन यह बुलडोजर शासन-प्रशासन से खिलवाड़ करने वालों पर नहीं चल रहा है।
विज्ञापन