{"_id":"6567122767f23935fa097f04","slug":"akhilesh-yadav-says-up-government-is-deliberately-ruining-the-government-hospitals-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अखिलेश यादव बोले- निजी अस्पतालों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अखिलेश यादव बोले- निजी अस्पतालों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही योगी सरकार
Wed, 29 Nov 2023 03:57 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Nov 2023 03:57 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हर सरकारी अस्पताल में भाजपा के दलाल बैठे हुए हैं जो कि निजी अस्पतालों में मरीजों को लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार जान-बूझकर सरकारी व्यवस्थाओं को इसलिए खत्म कर रही है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा निजी अस्पतालों में इलाज करवाएं।
विज्ञापन
सरकार की जो जिम्मेदारी है कि गरीब को सरकारी अस्पतालों में इलाज मिल जाए, वो जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही है... इनकी(भाजपा) सरकार में हर अस्पताल में दलाल बैठे हुए हैं जो प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को ले जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में दिया जवाब, बोले- डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रभावी उपाय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार ने 28 हजार 760 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, नई योजनाओं के लिए दिए साढ़े सात हजार करोड़
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। अब सुनने में तो ये आ रहा है कि ये लोग सरकारी मेडिकल कॉलेजों को प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार जान-बूझकर सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है। अभी पीजीआई में भाजपा का पूर्व सांसद अपने बेटे को लेकर आया था, उसे इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।