{"_id":"5ac3a93f4f1c1bbf618b53a5","slug":"akhilesh-yadav-says-there-is-no-law-and-order-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा शासन में सबसे ज्यादा तोड़ी जा रही आंबेडकर प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा शासन में सबसे ज्यादा तोड़ी जा रही आंबेडकर प्रतिमाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Apr 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी भयमुक्त और जनता भयग्रस्त है। भाजपा शासन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं सबसे ज्यादा तोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न जारी है। बांदा के नीवी गांव में दलित पीने के पानी के लिए छटपटा रहे हैं। इलाहाबाद के कासगंज के निजामपुर में एक युवक को शादी में घोड़ी पर चढ़कर जाने से रोका जा रहा है। दलित बेटियों का मान सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा दलितों और डॉ. आंबेडकर के नाम पर दिखावटी प्रेम करती है। अपराध नियंत्रण में अपनी विफलता छिपाने के लिए सरकार फर्जी एनकाउंटरों का सहारा ले रही है। इस खेल का खुलासा बीती 2 अप्रैल को हुआ, जब नोएडा सेक्टर-16 से पुलिस ने आरएसएस के प्रवक्ता राकेश सिन्हा को ही उपद्रवी बताते हुए गाड़ी में बिठा लिया।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर दावा करते हैं कि अपराधी भाग रहे हैं पर सच्चाई तो यह है कि प्रधानमंत्री के गृह प्रदेश गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली के नोएडा स्थित आवास (डी-6 सेक्टर 50) का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस जब राज्यपाल महोदय का घर नहीं बचा पाई तो आम आदमी कहां सुरक्षित रहेगा?