{"_id":"5dfb95fc8ebc3e87ee3bb192","slug":"akhilesh-yadav-says-state-government-is-very-weak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 उतनी ही कमजोर है जितनी भाजपा की सरकार: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 144 उतनी ही कमजोर है जितनी भाजपा की सरकार: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
Thu, 19 Dec 2019 08:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में धारा 144 लगाने के बाद भी इतनी हिंसा हुई... धारा 144 उतनी ही कमजोर है जितनी भाजपा की सरकार।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ जाने के दौरान खैराबाद टोल प्लाजा पर मीडिया से बातचीत में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज पूरा देश सड़कों पर है। समाजवादी पार्टी सड़कों पर संघर्ष कर रही है। यह कानून भारत के विचार और संविधान के खिलाफ है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के इकलौते और पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने ही खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों को वापस ले लिया। मुख्यमंत्री के यहां जो भी व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए गया उसकी हत्या कर दी गई या फिर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ भाजपा विधायकों के धरने पर बैठने पर अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो विधायकों की संख्या कम है ये और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई केंद्र सरकार
केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था के मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर जवाबदेही से बचने के लिए केन्द्र सरकार नागरिकता कानून बनाकर जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा अपनी राजनीति चमकाने और कुर्सी बचाने के लिए समाज को बांटने की साजिश रच रही है।