{"_id":"5ab658344f1c1ba8768b730a","slug":"akhilesh-yadav-says-sp-and-bsp-alliance-becomes-more-strong-after-rajyasabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, भाजपा की साजिश से और मजबूत हुई सपा-बसपा की एकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, भाजपा की साजिश से और मजबूत हुई सपा-बसपा की एकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Mar 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कांफ्रेंस के बाद ट्वीट कर आभार जताया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा की साजिश के बाद सपा-बसपा की एकता और मजबूत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही गरीबों के खिलाफ सत्ता-संस्थानों व पैसे आ दुरुपयोग करती है। इन चुनाव में भी उनका यही चरित्र उजागर हुआ है।
गौरतलब है कि राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को नौ पर जीत हासिल हुई है जबकि सपा का एक उम्मीदवार जीता है। वहीं, बसपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का चरित्र उजागर हुआ है, जो हमेशा गरीबों के ख़िलाफ़ सत्ता-संस्थानों व पैसे का दुरुपयोग करती है. एक दलित के चुने जाने के विरुद्ध भाजपा के साज़िश रचने से अगले चुनावों के लिए भी सपा-बसपा की एकता और भी मजबूत हुई है, इसके लिए सुश्री मायावती जी को धन्यवाद! pic.twitter.com/4qSKS9xmF1
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 24, 2018
विज्ञापन