{"_id":"5fd5d0979d2a1a35b34853a1","slug":"akhilesh-yadav-says-people-are-in-trouble-but-govt-is-not-willing-to-listen-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जुल्म करती और कराहने भी नहीं देती : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जुल्म करती और कराहने भी नहीं देती : अखिलेश यादव
Sun, 13 Dec 2020 01:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार जुल्म करती है और कराहने भी नहीं देती। नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानूनों से लोग बेहाल हैं, लेकिन अहंकार में चूर सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार विकास और काम करने का नाटक करती है। उन्होंने उद्यमियों से भाजपा सरकार की साजिशों से सावधान रहने का आह्वान किया। अखिलेश पार्टी मुख्यालय में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र जौनपुर के उद्यमियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छोटे, मझोले उद्योग बेकारी दूर करने में मददगार हो सकते हैं, लेकिन भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है। वह उद्यमियों को धमकी देती है।
विज्ञापन
छठे दिन भी निकलीं सपा की किसान यात्राएं
किसानों के समर्थन में सपा की किसान यात्राएं शनिवार को छठे दिन भी प्रदेश में कई स्थानों पर निकलीं। कहीं पैदल, कहीं साइकिल व मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर तथा बैलगाड़ी से यात्राएं निकालकर कृषि कानूनों का विरोध किया गया।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनातनी भी हुई। कुछ स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई। गोंडा में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाने का आरोप लगाया है।