फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says officers are completing the target of fake voting.

मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश ने शेयर किया स्टिंग ऑपरेशन का ऑडियो, बोले - फर्जी मतदान का टारगेट पूरा कर रहे अफसर

Wed, 05 Feb 2025 04:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2025 04:35 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर सीट पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भाजपा के लिए फर्जी वोटों का टारगेट पूरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says officers are completing the target of fake voting.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ऑडियो पोस्ट शेयर कर मिल्कीपुर में फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में अधिकारी भाजपा के लिए फर्जी मतदान का टारगेट पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग लोकतंत्र के दुश्मनों का तत्काल संज्ञान ले। हालांकि आधिकारिक रूप से यह ऑडियो कितना सही है इस बात को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। भाजपा या अधिकारयों की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि ये है पीठासीन अधिकारियों की सच्चाई का स्टिंग ऑपरेशन जो सत्ताधारी के लिए फर्जी मतदान का टारगेट पूरा कर रहे हैं। इनके बूथों पर तुरंत चुनाव रद्द किया जाए और इन्हें प्रथमदृष्ट्या आडियो सबूतों के आधार पर निलंबित किया जाए और फिर उचित न्यायिक कार्रवाई के बाद बर्खास्त भी। अधिकारियों की चुनावी धांधली और हेराफेरी के ऐसे और भी वीडियो-आडियो आ रहे हैं। जब इनकी नौकरी जाएगी और समाज में बदनामी होगी शायद तब इनका ईमान और जमीर जागेगा। सरकार इनका इस्तेमाल करके अपना हाथ झाड़ लेगी, तब ये जेलों में होंगे और अपने समाज, परिवार और बच्चों की नजर में अपमान की जिंदगी जीएंगे। हम उन सब ईमानदार और सच्चे अधिकारियों की प्रशंसा करते हैं, जिन्होंने भाजपा पार्टी ऑफ़िस से दिये गये ‘फ़र्ज़ी मतदान के टारगेट’ को मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग लोकतंत्र के ऐसे दुश्मनों का तत्काल संज्ञान ले।

 



(नोट - अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed