फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh says there is no danger for him.

अब बिना सिक्योरिटी के घूमेंगे सीएम अखिलेश!

Mon, 22 Dec 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh says there is no danger for him.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। जल्द ही वे अचानक बिना सुरक्षा के अकेले घूमते हुए दिखाई देंगे। मुख्यमंत्री रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पिछले दिनों सुरक्षा बढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह तो चाहते हैं कि उनसे एसएसजी सुरक्षा भी वापस ले ली जाए।

विज्ञापन


क्या वे अकेले नहीं घूम सकते? उन्होंने कहा, आप देखेंगे कि जल्द ही हम घूमने के लिए अकेले निकलेंगे। विक्रमादित्य मार्ग पर साइकिल ट्रैक का काम चल रहा है। इस पर भी जल्द ही साइकिल चलाते भी दिख जाएंगे।
विज्ञापन


किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य न मिलने के सवाल पर सीएम ने कहा कि इस पर सरकारों को लगातार काम करना पड़ेगा। किसान परंपरात खेती में लगे हैं। उन्हें जागरूक करना होगा। आईआईटी से निकले इंजीनियर भी दूध के कारोबार में उतर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पता है कैसे मुनाफा कमाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो हजार कामधेनु डेयरी खोली गई हैं। कुक्कुट पालन को बढ़ावा दिया गया है। गाजीपुर में दूध ले जाने के लिए मुफ्त बसें चलाई गई हैं। कानपुर देहात में सब्जियां और महोबा में पान ले जाने के लिए बसें लगाई गई हैं।

गंगा पर पांच पुलों के निर्माण को प्राथमिकता

Akhilesh says there is no danger for him.

अखिलेश ने कहा कि गंगा, यमुना, सरयू, चंबल आदि नदियों पर अधिक से अधिक पुल बनाए जाएंगे। गंगा नदी पर इस समय पांच पुल बन रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर इनका निर्माण पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट का बड़ा हिस्सा गांव, गरीब और किसानों पर खर्च किया जा रहा है। 2500 जनेश्वर गांवों में सीसी रोड बनाई गई हैं। लोहिया आवास बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक विद्युत सबस्टेशन बनाए गए हैं। मंडियों में ‘अपना बाजार’ बन रहे हैं।

कई योजनाओं में केंद्र सरकार से सहयोग न मिलने के सवाल पर सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के संबंध ऐसे ही चलते हैं। उम्मीद है प्रदेश की परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी में मेट्रो और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तय अवधि में पूरा हो जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि काम करने वाले काम कर रहे हैं। कामचोरी करने वाले नहीं सुधर रहे। सरकार ऐसे लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई करेगी। मुख्य सचिव ने कानपुर दौरे में तमाम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed