{"_id":"62bbfc9550b20802316c2a33","slug":"akhilesh-yadav-says-murderers-of-udaypur-should-be-punished-harshly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaypur Murder: उदयपुर हत्याकांड पर अखिलेश यादव बोले- ऐसे आपराधिक तत्वों को सख्त से सख्त सजा दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaypur Murder: उदयपुर हत्याकांड पर अखिलेश यादव बोले- ऐसे आपराधिक तत्वों को सख्त से सख्त सजा दी जाए
Wed, 29 Jun 2022 12:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:49 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश के भाईचारे को बचाने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। उन्होंने हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए हत्यारों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर में जो उन्मादी हत्या हुई है उसकी जितनी निंदा हो वो कम है। आज समाज के हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा और देश के भाईचारे को नफरत की भेंट चढ़ने से बचाना होगा।
विज्ञापन
ऐसे आपराधिक तत्वों को समय रहते सख्त से सख्त सज़ा दी जाए जिससे देश के अमन-चैन के दुश्मन इसका लाभ न उठा सकें।
उदयपुर में जो उन्मादी हत्या हुई है उसकी जितनी निंदा हो वो कम है। आज समाज के हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा और देश के भाईचारे को नफ़रत की भेंट चढ़ने से बचाना होगा।
विज्ञापन विज्ञापन
ऐसे आपराधिक तत्वों को समय रहते सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए जिससे देश के अमन-चैन के दुश्मन इसका लाभ न उठा सकें। — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 28, 2022
उदयपुर हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी धानमंडी इलाके में कन्हैयालाल की दुकान पर कपड़े का नाप देने के बहाने पहुंचे थे। उनमें से एक आरोपी रियाज मोहम्मद ने धारदार हथियार से कन्हैयालाल पर कई वार किए, वहीं दूसरा आरोपी गौस मोहम्मद अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपियों ने वीडियो में कहा है, हमने इस्लाम के अपमान का बदला लिया है। तनाव को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
उदयपुर की घटना को लेकर यूपी में हाई अलर्ट
उदयपुर की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।