{"_id":"66f7040abb62fb27730e5863","slug":"akhilesh-yadav-says-farmers-are-sorrounded-by-problems-in-bjp-government-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले - भाजपा सरकार में किसान चौरतरफा संकटों से घिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले - भाजपा सरकार में किसान चौरतरफा संकटों से घिरा
Sat, 28 Sep 2024 12:44 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:44 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बोआई के लिए डीएपी, एनपीके और अन्य तरह के खाद की जरूरत है जबकि कन्नौज, मैनपुरी और संभल समेत तमाम जिलों के किसान इसके लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान उपेक्षा का शिकार है। भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने से लेकर अन्य कई बड़े-बड़े वादे किए लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। यह सरकार किसानों को खाद-बीज और अन्य सुविधाएं भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है।
विज्ञापन
किसानों को आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बोआई के लिए डीएपी, एनपीके और अन्य तरह के खाद की जरूरत है जबकि कन्नौज, मैनपुरी और संभल समेत तमाम जिलों के किसान इसके लिए भटक रहे हैं। सहकारी समितियों पर भी खाद नहीं है।
विज्ञापन
अखिलेश ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार में अन्नदाता चौतरफा संकटों से घिरा हुआ है। तराई के जिलों में किसान बाढ़ से पीड़ित हैं। बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में भेड़िया व जंगली जानवरों से किसानों के साथ ही आम लोग दहशत में और परेशानी में हैं। जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। छुट्टा जानवरों के कारण भी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है।
विज्ञापन