फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says election result is against BJP's arrogance.

UP: अखिलेश बोले, चुनाव परिणामों से भाजपा के अहंकार का पतन हुआ, इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बना

Thu, 06 Jun 2024 10:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jun 2024 10:07 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा के अहंकार का पतन हुआ है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav says election result is against BJP's arrogance.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से जाहिर है कि भाजपा के अहंकार का पतन हुआ है और प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनादेश आया है। प्रदेश मंत्रिमंडल के 16 मंत्री लोकसभा चुनाव में अपनी विधानसभा हार गए हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि अयोध्या में जनता ने भाजपा की आशाओं पर पानी फेर दिया। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गरीबों को उजाड़ दिया। उजड़े किसानों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया गया। पुनर्वास पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजे में जनता ने सबक सिखा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जाटलैंड में भाजपा को झटका, फायदे में रालोद... दस साल का सूखा खत्म; इस बार खुला खाता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केन्द्र सरकार में घटेगी UP की भागीदारी... इन नए चेहरे को मिलेगा मौका; इनकी लगेगी लॉटरी!


सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर लगाम नहीं लग रही है। अग्निवीर योजना तुरंत खत्म करने की मांग के साथ कहा कि जो जवान फौज में जाना चाहते हैं और उनकी उम्र समाप्त हो गई, उन्हें फिर मौका मिलना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन जन आकांक्षाओं का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन किसान, मजदूर, युवा, महिला, व्यापारी, कारोबारी, नौकरीपेशा और सरकारी कर्मचारियों की आवाज बनने का काम करता रहेगा। राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed