फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav says demonetisation will work against BJP in assembly election.

अखिलेश बोले, 2017 के यूपी चुनाव में भाजपा के खिलाफ जमकर होगा मतदान

Sun, 18 Dec 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Dec 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav says demonetisation will work against BJP in assembly election.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि नोटबंदी के कारण हो रही दिक्कतों से जनता गुस्से में है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार जनता को परेशान करती है, जनता उसे जवाब देती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ के होटल ताज में आयोजित एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ई-ट्रांजेक्‍शन को बढ़ावा देने को कह रही है, पर लोगों को लैपटॉप देने का काम समाजवादी सरकार ने किया है। अभी लैपटॉप दिया है आने वाले वक्त में हम स्मार्टफोन देंगे। इसके लिए अब तक एक करोड़ लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है। समाजवादी सरकार ने जो भी वादे किए हैं, वो पूरा किया। हमने जितने विकास के काम किए हैं, उससे जनता मन बना चुकी है कि प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से गठबंधन पर सीएम अखिलेश ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेना है। मैं सिर्फ सुझाव दे सकता हूं। मैंने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो हम मिलकर 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, अगर गठबंधन नहीं भी होता तो भी हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed