{"_id":"66c8d159fada1e05650783ac","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-s-activists-are-helpless-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: अखिलेश यादव बोले - भाजपा कार्यकर्ता हताश, बूथ छोड़ भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: अखिलेश यादव बोले - भाजपा कार्यकर्ता हताश, बूथ छोड़ भागे
Sat, 24 Aug 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:05 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का ‘संगी-साथी’ पक्ष ये दिखाना चाहता है कि हार का कारण वो नहीं था, वो तो अब भी शक्तिशाली हैं, कमजोर तो भाजपा हुई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब जब भाजपा के संगी-साथी कह रहे हैं कि वे बूथ पर जाकर व्यवस्था संभालेंगे। इसका मतलब साफ है कि वे ये मानकर चल रहे हैं कि भाजपा का कार्यकर्ता हताश होकर बूथ छोड़कर भाग चुका है या फिर भाजपा के संगी-साथियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा के भीतर के गुटों ने एक-दूसरे पर विश्वास खो दिया है।
इसका एक और पहलू यह भी है कि भाजपा का ‘संगी-साथी’ पक्ष ये दिखाना चाहता है कि हार का कारण वो नहीं था, वो तो अब भी शक्तिशाली हैं, कमजोर तो भाजपा हुई है। इन दोनों ही परिस्थितियों में यह तो साबित होता है कि भाजपाइयों ने हार स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन