{"_id":"659d1359bbae5a81b70a9b53","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-is-against-minority-pda-is-our-god-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ... पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक ही हमारे भगवान, अखिलेश यादव ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ... पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक ही हमारे भगवान, अखिलेश यादव ने दिया बयान
Tue, 09 Jan 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Jan 2024 04:53 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि हम '80 हराओ भाजपा भगाओ' के नारे पर काम कर रहे हैं। यूपी में भाजपा के हारते ही भाजपा केंद्र से गायब हो जाएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) ही भाजपा को हराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। पीडीए ही हमारा भगवान है।
अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हमारा नारा है... 80 हराओ भाजपा भगाओ। हम भाजपा को यूपी में सभी 80 सीटों पर हराने पर काम कर रहे हैं। यूपी में हारते ही भाजपा केंद्र से गायब हो जाएगी।
ये भी पढ़ें - आठ माह...16 बैठकों में तय हुआ पूजन का खाका; संघर्ष से निर्माण तक, अब दर्शन का न्योता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा की ज्योति से चुनाव तक जलाएंगे राष्ट्रवाद की लौ, बीजेपी-संघ के लिए यह अहम मुद्दा
उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रही है पर क्या किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है? बेरोजगारों को नौकरी मिल चुकी है क्या? ऐसा नहीं हुआ है। हमारा वादा है कि सपा के सहयोग से केंद्र में सरकार आएगी तो बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
उन्होंने पूछा कि यूपी में निवेश के लिए जो एमओयू हुए थे वो धरातल पर उतरे क्या? हम सबको मिलकर भाजपा को हटाना है। उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या दूर करना भी समाजवादी सरकार की देन है। समाजवादियों को खुशी होगी जब गरीब के बेटे को नौकरी मिलेगी।
बिलकिस बानो मामले पर ये कहा
बिलकिस बानो मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें भाजपा पर भरोसा नहीं है लेकिन न्यायालय पर हम भरोसा करते हैं जितने लोगों पर सरकार ने झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेजा है। हमें भरोसा है सबको न्याय मिलेगा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि हम जिनको जानते हैं उन्हीं से निमंत्रण लेते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया था।