फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav says BJP has the ability to misguide people.

सपने दिखाने व जुमलों से भटकाने की कला कोई भाजपा से सीखे : अखिलेश यादव

Sun, 09 Feb 2020 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Feb 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav says BJP has the ability to misguide people.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सपने दिखाने और जुमलों में भटकाने की कला कोई भाजपा नेतृत्व से सीखे। किसानों की आय दोगुनी करने व फसलों की लागत से डेढ़ गुना मूल्य दिलाने के वादे तो रोज-रोज दोहराए जाते हैं, लेकिन हकीकत में अभी तक भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री का कोई वादा पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


अभी केंद्र सरकार का जो बजट पेश हुआ है उसमें भी किसानों के लिए कोई ठोस योजना सामने नहीं आई। कोई नहीं बताता कि 2022 तक किसान की आय कैसे दोगुनी होगी?

अखिलेश यादव ने जारी किए गए बयान में कहा कि अर्थव्यवस्था का जिक्र खेती-किसानी और गांव-गरीब के बिना अधूरा रहता है। संसद में पेश बजट में कृषि उड़ान का सपना दिखाया है। नीली क्रांति और श्वेत क्रांति का नारा भी दिया है। अब भाजपा राज में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का राग छेड़ा है, लेकिन पानी के संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड का कोई जिक्र नहीं है कि वहां किसान कैसे अपना खेत सींचेंगे?

विज्ञापन

कथनी-करनी में अंतर, 76 हजार घटाया एफसीआई का फंड

अखिलेश ने कहा कि वास्तव में भाजपा की नीति और नीयत दोनों में खोट है। उसकी कथनी-करनी में भारी अंतर है। किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सरकार ने भारतीय खाद्य निगम के फंड में 76 हजार करोड़ की कटौती कर दी।

इस कटौती का सीधा असर सरकारी खरीद पर पड़ेगा। किसान आज भी बिचौलियों की दया पर आश्रित है और कल भी उसकी वही हालत रहेगी।

'भाजपा राज में किसान हितों को कॉरपोरेट घरानों के लिए बलि दी जा रही है'

सपा अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों का अनुसरण करते हुए सपा सरकार के समय गांव व किसान की उन्नति के लिए बजट में वृद्धि कर 75 प्रतिशत कर दिया गया था। भाजपा राज में किसान हितों को कॉरपोरेट घरानों के लिए बलि दिया जा रहा है।

सीमा व खेत के संतुलन के लिए जरूरी सरकारों को किसान व जवान के सरोकारों को अपना एजेंडा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फौजी के परिवार की सुरक्षा सरकार का कर्तव्य है। अच्छा होता सरकार केंद्रीय बजट में दो शब्द सेना के जवानों और किसानों के अटूट रिश्तों पर भी उल्लेख कर देती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed