{"_id":"624441ea01d3e213a269fd1b","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-deliberately-not-want-to-complete-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड पेपर लीक: अखिलेश यादव बोले- रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार किसी परीक्षा को पूरा नहीं होने देना चाहती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड पेपर लीक: अखिलेश यादव बोले- रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार किसी परीक्षा को पूरा नहीं होने देना चाहती
Wed, 30 Mar 2022 05:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:11 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है। योगी सरकार रोजगार देने में नाकाम है इसलिए किसी परीक्षा को पूरा ही नहीं होने देना चाहती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने पर 24 जिलों की रद्द की गई परीक्षा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी सरकार रोजगार देने में नाकाम है इसलिए जानबूझकर कोई भी परीक्षा पूरी नहीं होने देना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर समाचार शेयर करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है। युवा कह रहे हैं कि रोजगार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है। भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद एसटीएफ की टीम जांच कर रही है। रद्द की गई परीक्षा का आयोजन आगामी 13 अप्रैल को होगा। परीक्षा का समय सुबह 8:00 बजे से 11:45 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन