फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav, samajwadi party national confrence, shivpal yadav, mulayam yadav, lucknow

अखिलेश बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवपाल की कुर्सी गई, अमर बाहर

Sun, 01 Jan 2017 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jan 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav, samajwadi party national confrence, shivpal yadav, mulayam yadav, lucknow
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। शिवपाल सिंह यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अमर ‌सिंह पार्टी से बर्खास्त कर दिए गए है। वहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पार्टी का संरक्षक घोषित किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित हुए सपा के आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन में ये फैसले किए गए है। इन फैसलों से एक बार फिर से पार्टी में भूचाल आ गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ये प्रस्ताव लाए, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। गौरतलब है कि मुलायम की चेतावनी के बावजूद पार्टी के बड़े नेता अधिवेशन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल सहित पार्टी विधायक व समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इसके पहले मुलायम ने पार्टी अधिवेशन को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया। उन्होंने पत्र जारी करते हुए चेतावनी दी कि जो भी नेता व कार्यकर्ता ‌अधिवेशन में शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साजिश करने वालों को कामयाब नहीं होने दूंगा

akhilesh yadav, samajwadi party national confrence, shivpal yadav, mulayam yadav, lucknow
अधिवेशन में मौजूद नरेश अग्रवाल, रामगोपाल व मुख्यमंत्री अखिलेश - फोटो : amar ujala

वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे दिल में नेताजी का बहुत सम्मान है लेकिन कुछ लोग उनसे मिलकर के न जाने क्या-क्या फैसले करवा रहे हैं। एक बेटा होने के नाते मेरी ये जिम्मेदारी है कि मैं ऐसे लोगों को रोकूं।

अखिलेश ने कहा कि अभी चुनाव आने वाले हैं। कुछ लोग चाहते हैं कि ये सरकार न आए लेकिन हमने खूब काम किया है और ऐसे लोगों को कामयाब नहीं होने देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed