फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said this is failure of government On ban imposed on SP delegation

संभल हिंसा: अखिलेश यादव बोले- सपा डेलिगेशन पर प्रतिबंध लगाना सरकार की नाकामी, सपा मुखिया ने की ये मांगे

Sat, 30 Nov 2024 11:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 11:21 AM IST
सार

संभल जा रहे सपा के डेलिगेशन को पुलिस ने उनके आवासों पर रोका। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा डेलिगेशन पर प्रतिबंध लगाना सरकार की नाकामी है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said this is failure of government On ban imposed on SP delegation
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस द्वारा सपा नेताओं को संभल जाने से रोकने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संभल जाने पर प्रतिबंद लगाना भाजपा सरकार  शासन-प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि अगर सरकार इस तरह का प्रतिबंध उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फसाद करवाने का सपना देखा। उन्मादी नारे लगवाए, तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता। 

विज्ञापन

भाजपा हार चुकी है-अखिलेश

लिखा कि भाजपा जैसे पूरी की पूरी कैबिनेट एक साथ बदल देते हैं, वैसे ही संभल में ऊपर से लेकर नीचे तक का पूरा प्रशासनिक मंडल निलंबित करें। उन पर साजिशन लापरवाही के आरोप में कार्रवाई करें। बर्खास्त भी करना चाहिए। किसी की जान लेने का मुकदमा भी चलना चाहिए। अंत में सपा मुखिया ने लिखा कि भाजपा हार चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जाना था डेलिगेशन

बताते चलें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली।   



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed