फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav said this alliance is more than a election issue

भाजपा के अत्याचारों से भगवान को भी हुई होगी पीड़ा : अखिलेश यादव

Sat, 12 Jan 2019 09:40 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sat, 12 Jan 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav said this alliance is more than a election issue
मायावती और अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : PTI

राम मंदिर पर हो रही राजनीति को लेकर भी सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम-कृष्ण की धरती पर भाजपा के अत्याचारों से भगवान को भी पीड़ा हुई होगी। भाजपा की नफरत की कूटनीति व अन्याय से मुक्ति के लिए हम एकजुट हुए हैं। सपा-बसपा के कार्यकर्ता भाजपा के अत्याचारों का मिलकर मुकाबला करेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को मायावती के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश जहां कांग्रेस के प्रति नरम दिखाई दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस का जिक्र तक नहीं किया। वहीं सपा-बसपा गठबंधन को चुनावी गुणा-भाग से आगे का बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार का विनाश करने के लिए बसपा और सपा का मिलना जरूरी था। सपा-बसपा मिलकर प्रदेश से भाजपा का सफाया करेंगे।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने पूरे देश में अराजकता का माहौल बना दिया है। उत्तर प्रदेश को जातीय प्रदेश बना दिया है। जाति देखकर अस्पतालों में इलाज होता है, थानों में रिपोर्ट लिखी जाती है। बेकुसूर लोगों के एनकाउंटर जाति और धर्म देखकर किए जा रहे हैं। प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। शरीफों का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा ने भगवानों को भी जाति में बांट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों से सावधान रहना होगा। भाजपा दंगा कराने का भी प्रयास कर सकती है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को एक सूत्र में बांधने के बजाय नफरत का वातावरण बनाया है।


भाईचारा बढ़ाने के बजाय जात-पांत में बांटने का काम किया। भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर लोगों में भय का वातावरण बना रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से किसान आत्महत्या कर रहा है। भाजपा के झूठे वादों से निराश नौजवान बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed