{"_id":"65747b3891bc89a909089286","slug":"akhilesh-yadav-said-there-is-no-trust-in-evms-voting-should-be-done-through-ballot-paper-only-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: ईवीएम पर नहीं रहा भरोसा, बैलेट पेपर से ही हो मतदान, जानबूझ कर काटे गए यादव-मुस्लिम वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: ईवीएम पर नहीं रहा भरोसा, बैलेट पेपर से ही हो मतदान, जानबूझ कर काटे गए यादव-मुस्लिम वोट
Sat, 09 Dec 2023 08:05 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 09 Dec 2023 08:05 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि कन्नौज में शनिवार को ही सर्वर डाउन कर दिया गया, ताकि वोट न बन सकें। हंगामा करने पर चार घंटे बाद सर्वर खोला गया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता को ईवीएम पर भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए अमेरिका की तर्ज पर बैलट से वोट पड़ने चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुकाबले के लिए सबको साथ लेते हुए आगे बढ़ेंगे। साथ ही कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में हमने यादवों और मुस्लिमों के वोट काटे जाने से संबंधित 18 हजार शपथपत्र चुनाव आयोग को भेजे, पर एक भी अफसर पर आयोग ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इंडिया गठबंधन से संबंधित सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि पहले दिन से सपा का लक्ष्य भाजपा का मुकाबला करना रहा है। इसलिए भाजपा को हराने के लिए सभी लोगों का सम्मान करते हुए और उनका साथ लेते हुए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि कन्नौज में शनिवार को ही सर्वर डाउन कर दिया गया, ताकि वोट न बन सकें। हंगामा करने पर चार घंटे बाद सर्वर खोला गया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता जाने पर सवाल किया कि कन्नौज के सांसद ने पुलिस को सरेआम गाली दीं। क्या उनकी सदस्यता नहीं जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद के यहां से 250 करोड़ रुपये की बरामदगी पर कहा कि कानपुर में इत्र व्यापारी के यहां से जो रकम बरामद हुई, आधी रकम वापस देकर प्रकरण पर विराम लगा दिया। यह रकम भाजपा वालों की थी। अब इस मामले में भी ऐसा ही होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि तब कानपुर के इत्र व्यापारी को सपा से जुड़ा बताया गया था, इसलिए उसकी आधी रकम हमें भी दी जानी चाहिए, जिससे हम इस धन को अगले चुनाव में लगा सकें।
रैट होल माइनिंग टीम के सदस्यों को सपा ने दिए 1-1 लाख
अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने वाले रैट होल माइनिंट की टीम के 14 सदस्यों को 1-1 लाख रुपये देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि इन साथियों ने अपनी जान की परवाह न कर दूसरों की जान बचाई। सरकार को जहां सुरंग में फंसे श्रमिकों की मदद की, वहीं इन बचाने वालों की भी मदद करनी चाहिए। पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए। बचाव दल के लीडर वकील हसन ने कहा कि हमारी टीम में हिंदू और मुसलमान दोनों थे। हमने जो काम किया सबने मिलकर किया। दूसरे लीडर मुन्ना ने कहा कि अखिलेश से मुलाकात हमारे लिए सबसे बड़ी दौलत है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व एमएलसी संजय लाठर, उदयवीर सिंह और नेहा यादव भी मौजूद रहे।