फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, the government is retreating in releasing the list of mafias

यूपी विधानसभा : अखिलेश यादव ने कहा, सरकार टॉप 10 और टॉप 100 माफियाओं की सूची नहीं दे रही

Tue, 28 Feb 2023 10:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Feb 2023 10:59 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी देश की कोई पहली घटना नहीं है। भाजपा जब से सत्ता में आई है वह केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, the government is retreating in releasing the list of mafias
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार टॉप 10 और टॉप 100 माफियाओं की सूची उपलब्ध कराए। यह सूची विधानसभा में कई बार मांगी गई, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। सवाल यह है कि भाजपा सरकार सूची जारी करने से पीछे क्यों हट जाती है? प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। अपराधी बेखौफ हैं। खाकी की साख में गिरावट है। यहा यही भाजपा का कानून व्यवस्था का राज है।

विज्ञापन


विधानसभा से निकलते वक्त मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का दावा करते हैं, लेकिन पहले सूची दें, ताकि जनता भी जाने कि माफिया कौन लोग हैं? प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है तो फिर सरकार पीछे क्यों हट रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश को प्रधानमंत्री देता है। लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा चुनाव है। भाजपा देश के बड़े विपक्षी नेताओं के खिलाफ तमाम तरह की साजिश कर रही है। षडयंत्र कर ईडी और सीबीआई का प्रयोग कर लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दबाने के लिए जबरन विपक्षी नेताओं को फर्जी केस में फंसाती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा के इन हथकंड़ो से संघर्षशील नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ 4 प्रतिशत बेरोजगारी दर बताई जा रही है। इसका मतलब क्या 90 प्रतिशत बेरोजगारों को रोजगार मिल गया है? गैस सिलेंडर, दूध, आटा, दाल सब महंगा हो गया है। महंगाई से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भाजपा के पास महंगाई कम करने का कोई भी जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान छला गया है। उसको न तो एमएसपी मिली नहीं उसकी आय दोगुनी हुई। गन्ना किसान को बकाया भुगतान भी नहीं मिला। भाजपा ने जिस उद्योगपति को बढ़ाया था और दुनिया में नंबर 2 पर पहुंचा दिया था, वह 20 लाख करोड़ रूपये के घाटे में चला गया है। एलआईसी और एसबीआई जैसी सरकारी संस्थाओं का पैसा डूब गया। केंद्र सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसौदिया के पक्ष में आए अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। सोमवार को उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी देश की कोई पहली घटना नहीं है। भाजपा जब से सत्ता में आई है वह केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। मनीष सिसोदिया शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का काम कर रहे थे। सीबीआई ईडी जैसी एजेंसियां जांच में लगाई जा रही है।


क्या किसी को खुश करने के लिए कैंसिल कर हैं भर्ती विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल में सैफई मेडिकल कॉलेज और कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती के विज्ञापन बार बार कैंसिल होने का मुद्दा उठाया। अखिलेश यादव ने कहा कि भर्ती विज्ञापन कैंसिल करने का क्या कारण है? क्या किसी को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं या किसी का इंतजार कर रहे हैं कि उनका कोर्स पूरा होने के बाद भर्ती की जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट प्रतिष्ठित संस्थान है। इसमें बड़ी संख्या में पद खाली है। यह पद कब तक भरे जाएंगे। कैंसर इंस्टीट्यूट और सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाता है फिर उसे कैंसिल कर दिया जाता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री को विभाग में बजट नहीं मिलने के कारण वह काम नहीं कर पा रहे है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष की चिंता से सहमत है। इस संबंध में अधिकारियों से बात कर उन्हें सूचित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed