{"_id":"63b7b4c879e6f757ce09d078","slug":"akhilesh-yadav-said-the-government-is-only-making-noise-in-the-name-of-capital-investment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ शोर मचा रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ शोर मचा रही है सरकार
Fri, 06 Jan 2023 11:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:12 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट में करोड़ों के एमओयू होने का दावा किया था, लेकिन जमीन पर कोई निवेश दिखाई नहीं दिया। जब देश से पूंजीनिवेश नहीं हुआ तो मंत्रियों, अधिकारियों को विदेशों की सैर कराई गई। मुख्यमंत्री खुद मुंबई में उद्योगपतियों को यूपी लाने के लिए मनाने गए हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ शोर मचा रही है। उसके नतीजे शून्य हैं। इससे पहले हुए निवेशक सम्मेलन का परिणाम जारी किया जाना चाहिए। सरकार बताए कि पहले हुए सम्मेलनों से कितना निवेश हुआ और उसकी प्रगति क्या है?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंवेस्टर्स समिट में करोड़ों के एमओयू होने का दावा किया था, लेकिन जमीन पर कोई निवेश दिखाई नहीं दिया। जब देश से पूंजीनिवेश नहीं हुआ तो मंत्रियों, अधिकारियों को विदेशों की सैर कराई गई। मुख्यमंत्री खुद मुंबई में उद्योगपतियों को यूपी लाने के लिए मनाने गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी के हालात देखकर यहां कोई भी उद्योगपति और व्यापारी निवेश को तैयार नहीं हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश विकास के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। सत्ता संरक्षित अपराधियों और दबंगों का आतंक है। व्यापारी और व्यवसायी लूटे और आतंकित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन