फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said that the BJP has lowered the level of education in the state, 18,727 government schools we

यूपी: अखिलेश बोले- भाजपा ने गिराया प्रदेश में शिक्षा का स्तर, पांच साल में बंद हुए 18727 सरकारी स्कूल

Wed, 25 Feb 2026 12:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Feb 2026 12:11 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में लगातार शिक्षा का स्तर नीचे गिरा है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that the BJP has lowered the level of education in the state, 18,727 government schools we
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने शिक्षा के स्तर को गिरा दिया है। भाजपा सरकार ने पहले विलय के नाम पर यूपी में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश की, अब राज्यसभा में स्वीकारा कि पिछले 5 वर्षों के भाजपा शासन में 18727 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार किताब नहीं बंटवा रही है सरकारी स्कूलों को बंद करवा रही है। भाजपा के लोग जानते हैं कि शिक्षा से लोगों में जागरूकता और वैज्ञानिक चेतना आई तो वे भाजपा की संकीर्ण सोच को उखाड़ फेंकेंगे। इसलिए वे ज्ञान-विज्ञान के खिलाफ हैं। कहा, अगर सरकारी स्कूल बंद हुए तो निजी स्कूलों की लूट शुरू हो जाएगी। खाते में जितना आएगा नहीं उससे ज्यादा बच्चों की पढ़ाई में ही चला जाएगा। जनता सब समझती है। अगले चुनाव में भाजपा की हार का एक कारण शिक्षकों, शिक्षामित्रों, विद्यालयों के कर्मचारियों व शिक्षा से वंचित होते बच्चों के माता-पिता और उनके परिवार के अन्य लोगों का गुस्सा भी होगा।
विज्ञापन

जिसमें नैतिकता, उसमें नीति

अखिलेश यादव ने कहा कि शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का यह कथन एकदम सही है कि नेता वही जिसमें नीति हो और नीति उसी में होती है जिसमें नैतिकता होती है। शंकराचार्य की ये बातें हर दंभी-घमंडी को सुननी चाहिए, पर अभिमानी सुनते नहीं हैं इसलिए उनका पतन तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बद्रीका आश्रम पहुंचे अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव निजी दौरे पर मंगलवार सुबह सिरमौर के राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत करगाणु के शलामु स्थित बद्रीका आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम के संस्थापक ओम स्वामी से भेंट की। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी एक सप्ताह से आश्रम में ही हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed