{"_id":"66e5a78d691429fd9909e11d","slug":"akhilesh-yadav-said-sp-bsp-alliance-could-have-brought-change-but-we-were-cheated-countered-on-mayawati-s-w-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: बदलाव ला सकता था सपा-बसपा गठबंधन, पर हमें धोखा मिला, मायावती की बात पर किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: बदलाव ला सकता था सपा-बसपा गठबंधन, पर हमें धोखा मिला, मायावती की बात पर किया पलटवार
Sat, 14 Sep 2024 08:50 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:50 PM IST
सार
SP-BSP alliance: 2019 के लोकसभा चुनाव सपा और बसपा ने साथ में मिलकर चुनाव लड़ा था। यह गठबंधन बात में क्यों टूट गया इस पर सपा और बसपा की अब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता था, पर हमें धोखा मिला। गठबंधन धर्म निभाने के लिए समाजवादी हमेशा त्याग करने को तैयार हैं। ये बात उन्होंने पार्टी मुख्यालय में हिंदी दिवस पर दानवीर कर्ण पर लिखित पुस्तक के विमोचन समारोह के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने साहित्यकारों को सम्मानित किया और हिंदी समेत सभी भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि दानवीर कर्ण जानता था कि वह युद्ध हारेगा, फिर भी अपने मित्रों का साथ नहीं छोड़ा। यह पूछने पर क्या गठबंधन की राजनीति में भी ऐसी मित्रता संभव है? अखिलेश बोले, राजनीति में अगर विचार, कार्यक्रम और सिद्धांत के लिए त्याग करना पड़ेगा, तो हम तैयार रहेंगे। सपा और बसपा का गठबंधन एक ऐसा सपना था, जो भीमराव आंबेडकर और राममनोहर लोहिया ने देखा था। हमें भरोसा था कि सपा-बसपा का गठबंधन देश की राजनीति को बदलेगा, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी रहीं कि गठबंधन नहीं चला। यह बात छोटी है कि किसने-किसका फोन नहीं उठाया। तब बसपा के एक नेता ने भी कहा था कि उन्हें भी इसी तरह से धोखा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस साजिश में जुटी, कहां से रुकेंगे अपराध
अखिलेश ने वाराणसी की एक घटना पर कहा कि यूपी पुलिस साजिश में लगी है। वारदातें नहीं रुक रही हैं। फर्जी एनकाउंटर में तार से तार जोड़ने के लिए पुलिस अफसर घंटों साथ बैठते हैं। मंगेश यादव के एनकाउंटर के दो घंटे के भीतर ही मीडिया को प्रेस नोट पहुंचना बहुत कुछ स्पष्ट कर देता है। पुलिस के डर से सब कह देते हैं कि माल की बरामदगी हो गई है।
आपत्तिजनक नारे लगने पर कहां थे ये संत
मठाधीश वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन संतों को बुरा लग रहा है, उन्हें बताना चाहिए जब एक नारा चला ... इनको मारो जूते चार। तब वे कहां थे।
जम्मू जाएंगे, पर हरियाणा पर चुप्पी
अखिलेश ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का पार्टी संगठन चुनाव प्रचार के लिए बुलाएगा तो वहां जाएंगे। लेकिन, हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए जाने के सवाल पर कुछ नहीं बोले। राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज होने पर अखिलेश ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे ऊपर भी मानहानि का मुकदमा दर्ज होने वाला है।
सबसे बड़ी भू माफिया पार्टी है भाजपा
अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं ने अयोध्या समेत कई जिलों में जमीन कब्जाई है। ये भू माफिया पार्टी है। लखनऊ तक में तालाबों पर कब्जा किया है। यह भारतीय जमीन पार्टी बन गई है।