फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, removed the word Samajwadi before the ambulance, then changed the agency, now the employees are being removed

अखिलेश यादव बोले, एंबुलेंस से पहले समाजवादी शब्द हटाया, फिर एजेंसी बदली, अब हटा रहे कर्मचारी

Wed, 28 Jul 2021 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Jul 2021 09:07 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, removed the word Samajwadi before the ambulance, then changed the agency, now the employees are being removed
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बद से बदतर होती जा रही है। कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ गया है। एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर हैं। इससे लोग परेशान हैं और इलाज के लिए कराह रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए 108 और 102 एंबुलेंस सेवा शुरू की। भाजपा सरकार ने बदले की भावना से एंबुलेंस सेवा से समाजवादी शब्द हटाया और अब उसे तबाह करने पर तुली है। पहले से चलाने वाली एजेंसी को बदल कर दूसरी एजेंसी को संचालन करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। पुराने कर्मचारियों की छंटनी कर नई भर्ती करने और अपनी शर्तों पर काम कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर हैं। मरीज को ट्रैक्टर, रिक्शे और गोद में लेकर लोग अस्पताल पहुंचे रहे हैं। इसी तरह अन्य विभागों में संविदा कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं दिया जा राह है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण न देकर पिछड़ोंए दलितों का रोजगार छीन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed