{"_id":"64cd1669d10f0c82480fbedb","slug":"akhilesh-yadav-said-poor-are-being-destroyed-in-ayodhya-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: अयोध्या में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है, जिनके मकान लिए गए उन्हें नहीं मिला सही मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: अयोध्या में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है, जिनके मकान लिए गए उन्हें नहीं मिला सही मुआवजा
Sat, 05 Aug 2023 11:15 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:15 AM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। चौदह कोसी परिक्रमा का जो मार्ग चौड़ा हो रहा है उसमें प्रभावित लोगों को सही मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के अन्तर्गत आने वाले दुकान और मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिए बिना उजाड़ा जा रहा है। भाजपा सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अखिलेश यादव को प्रदेश मुख्यालय में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों ने ज्ञापन सौंपे। साथ ही उचित मुआवजा दिलाने के लिए उनसे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। अखिलेश ने सपा सरकार बनने पर अयोध्या में जमीनों की अवैध रजिस्ट्री की जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा राज में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रवासियों को उजाड़ दिया तो उनके पुनर्वास का क्या होगा। वे अपने पशुधन लेकर कहां जाएंगे। राम मंदिर के निर्माण में जिनकी जमीने-मकान लिए जा रहे है उन्हें पर्याप्त मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किसानों को बाजार भाव पर मुआवजा दिया गया था। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, पवन पाण्डेय पूर्व मंत्री, किरन पाल कश्यप पूर्व मंत्री आदि मौजूद रहे।