{"_id":"696d24ade264196bdd07ea0e","slug":"akhilesh-yadav-said-misbehavior-with-saints-in-magh-mela-is-unforgivable-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela 2026: अखिलेश यादव बोले- माघ मेला में संतों के साथ दुर्व्यवहार अक्षम्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela 2026: अखिलेश यादव बोले- माघ मेला में संतों के साथ दुर्व्यवहार अक्षम्य
Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:01 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा सरकार में ही क्यों हो रही हैं। मौनी अमावस्या का शाही-स्नान क्या पहली बार हो रहा है। इस अवस्था के लिए भाजपा का कुशासन ही दोषी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र में पिछले साल की तरह ही इस साल फिर से साधु-संतों और भक्तों के साथ हुआ दुर्व्यवहार अक्षम्य है। यह घोर निंदनीय है। सदियों से चली आ रही शाही-स्नान की अखंड सनातनी परंपरा में गत वर्ष भी सरकार ने विघ्न डाला था।
विज्ञापन
अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सवाल ये है कि ऐसी घटनाएं भाजपा सरकार में ही क्यों हो रही हैं। मौनी अमावस्या का शाही-स्नान क्या पहली बार हो रहा है। इस अवस्था के लिए भाजपा का कुशासन ही दोषी है। उन्होंने कहा कि मुख्य को हर जगह मुख्य बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अहंकारी भाजपाई शासन और प्रशासन अपने से बड़ा किसी को नहीं मानता है। अब क्या इसका दोष भी एआई पर मढ़ेंगे। पूरे मामले की जांच हो। भाजपा सरकार लापरवाह और संवेदनहीन है। भाजपा सरकार हर वर्ग को अपमानित करना अपना अधिकार मानती है।
विज्ञापन
मणिकर्णिका पर भाजपा नेताओं के अलग-अलग बयान
सपा अध्यक्ष ने काशी में कॉरिडोर के नाम पर मणिकर्णिका घाट पर तोड़-फोड़ को लेकर कहा कि मुख्य कह रहे हैं कुछ नहीं हुआ। दूसरी तरफ अपर बिन आंख मिलाए, गोलमोल-टालमटोल अंदाज में कह रहे हैं कि कुछ था। झूठ के संग यही सबसे बड़ी समस्या होती है कि उसके दो रूप हो सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का शासन-प्रशासन पहले मिल बैठकर तय कर ले कि सच को छुपाने के लिए झूठा बयान क्या देना है।
विज्ञापन