फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said injustice continuing in Sambhal real culprits will be punished when formed SP government

UP News: 'संभल में जारी है अन्याय...', अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार बनने पर असली दोषियों को दिलाएंगे सजा

Wed, 08 Jan 2025 08:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 08:12 AM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में अन्याय जारी है। सपा सरकार बनने पर असली दोषियों को सजा दिलाएंगे। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said injustice continuing in Sambhal real culprits will be punished when formed SP government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में लोगों के साथ अभी भी बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है। लोगों पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे है। जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन असांविधानिक काम कर रहे हैं। सपा की सरकार बनने पर संभल की घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाएंगे।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष विधानसभा माता प्रसाद पांडेय ने मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संभल से संबंधित अपनी रिपोर्ट को रखा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब देश में पूजास्थल अधिनियम लागू है। तब इतनी जल्दबाजी में शाही जामा मस्जिद के सर्वे की क्या जरूरत थी। भाजपा दरारवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के नेता पीड़ितों से जेल में मिलने गए तो वहां जेलर के खिलाफ जातीय भेदभाव करके कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

भाजपा सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग के रेट तय

अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा के लखनऊ वाले दिल्ली पर और दिल्ली वाले लखनऊ पर आरोप लगवा रहे हैं। भ्रष्टाचार और उपचुनाव में हुई वोटों की लूट छिपाने के लिए सरकार संभल जैसी घटनाएं करा रही है। ट्रांसफर व पोस्टिंग से लेकर हर पद के रेट तय हैं। प्रधानमंत्री यूपी के 40 लाख करोड़ के निवेश अनुबंधों को भूल गए हैं। अब दूसरे प्रदेशों में निवेश की अपील कर रहे हैं।

आशीष पटेल के मामले में बोले-कई विभागों में इससे भी बड़े घोटाले

अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चल रहा है। वर्ष 2024 में जिस 91 किलोमीटर सड़क की लागत छह हजार करोड़ रुपये थी, अब उसकी लागत सात हजार करोड़ से ज्यादा की हो गई है। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर अखिलेश ने कहा कि कई अन्य विभागों में इससे भी बड़े घोटाले हो रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम भाजपा के सदस्य नहीं...

उन्होंने कहा, प्रतिदिन 50 हजार गायें कटने संबंधी बयान देने वाले विधायक से कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भाजपा के सदस्य नहीं है। इसलिए उन्हें गोकशी के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास में घुस जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगरा में एएसआई संरक्षित बिल्डिंग गिराने वाला ठेकेदार राजधानी में ही एक राजनेता के यहां छिपा हुआ है।

मिल्कीपुर चुनाव के लिए मीडिया का किया आह्वान

अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर चुनाव के लिए वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया और पत्रकारों से कहना चाहते हैं कि यहां आकर देखे कि यूपी में कितना निष्पक्ष चुनाव होता है। भाजपा संविधान नहीं मानती है। इससे पहले नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि संभल में भाजपा सरकार ने घटना को दंगे का रूप दिया। संभल जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव और विधायक रविदास मेहरोत्रा भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed