फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: India has many faces for the post of PM, PM is unable to face the Lok Sabha on Manipur

अखिलेश यादव बोले : इंडिया के पास PM पद के कई चेहरे, मणिपुर पर पीएम लोकसभा का नहीं कर पा रहे सामना

Fri, 28 Jul 2023 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jul 2023 10:16 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: India has many faces for the post of PM, PM is unable to face the Lok Sabha on Manipur
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समावेशी विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए पीएम पद कोई मुद्दा नहीं है। इस पद के लिए हमारे पास कई चेहरे हैं और कई विकल्प हैं। जबकि, भाजपा के पास तो सिर्फ एक ही चेहरा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव शुक्रवार को राजस्थान में अजमेर की यात्रा पर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे। भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा ने दस साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। हालात यह है कि मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई है।
विज्ञापन


क्या आरबीआई के ''इंडिया'' से भी परहेज करेंगे भाजपाई
अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि अब कुछ भाजपाई संविधान से ''इंडिया'' शब्द हटाने की बात कर रहे हैं। वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से भी उसे हटाने को कहेंगे। फिर आरबीआई द्वारा जारी हर नोट से भी क्या इसे हटाया जाएगा। उन्होंने सवाल किया क्या भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर तो नहीं आएंगे। एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है, वो तो इतना वीभत्स है कि भाजपा सरकार को नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने आप ही अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने भदोही में बनाए दो जिला उपाध्यक्ष
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भदोही की जिला कार्यकारिणी में दीप नरायन भारती और कामिल मंसूरी उपाध्यक्ष पद पर नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed