{"_id":"62f507657863ca5f5402148d","slug":"akhilesh-yadav-said-in-up-every-government-department-is-involved-in-corruption-police-harassing-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर प्रहार: बोले- प्रदेश का हर विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त, पुलिस उत्पीड़न करने में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर प्रहार: बोले- प्रदेश का हर विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त, पुलिस उत्पीड़न करने में लगी
Fri, 12 Aug 2022 01:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:24 PM IST
सार
इटावा में भाजपा नेताओं ने दिखा दिया कि उन्हें सीधा तिरंगा पकड़ना भी नहीं आता है। घर-घर उल्टा तिरंगा बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी की कथित जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ जुमला बनकर रह गई है। उत्तर प्रदेश में हर विभाग भ्रष्टाचार में संलिप्त है और पुलिस उत्पीड़न करने में लगी है। आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव भाजपा का दिखावा मात्र है।
विज्ञापन
गुरुवार को जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की दागदार सरकार में धांधली का साम्राज्य है। प्रदेश में पीडब्लूडी, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के तबादलों में पूरी धन्धेबाजी नजर आई। जांच के नाम पर कुछ ठोस परिणाम नहीं आए। घपला, घोटाला करने वाले अपनी अपनी कुर्सियों पर जमे हैं। मुख्यमंत्री रिपोर्ट मांग लेते हैं, अफसर उस पर कुंडली मार कर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इटावा में भाजपा नेताओं ने दिखा दिया कि उन्हें सीधा तिरंगा पकड़ना भी नहीं आता है। घर-घर उल्टा तिरंगा बांटा जा रहा है। भाजपा कार्यालयों में झंडा बिक्री की दुकाने खुल गई हैं। स्कूलों में बच्चों से, दफ्तर के कर्मचारियों से झंडा खरीद के लिए वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपाइयों से अनुरोध है ‘तिरंगा यात्रा’ को ‘दंगा यात्रा’ न बनाएं। pic.twitter.com/Ugaz0yxDoS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 10, 2022