{"_id":"c6dc1257308be3c5d17d9f0a5d3e687a","slug":"akhilesh-yadav-said-if-nd-tiwari-will-be-prime-minister-of-india-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का दावाः तो एनडी तिवारी ही बनते प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का दावाः तो एनडी तिवारी ही बनते प्रधानमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 19 Oct 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
चार बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड की बागडोर संभालने वाले नारायण दत्त तिवारी अगर वर्ष 2004 में लोकसभा का चुनाव लड़ते तो निश्चित ही देश के प्रधानमंत्री बनते।
विज्ञापन
तिवारी को उनके 89वें जन्म दिन पर बधाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि तिवारी पार्टी और जातिवाद से ऊपर हैं।
उत्तराखंड के लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं, पर उनको ज्यादा प्यार उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं।
एनडी के सरकारी आवास पर शनिवार को आयोजित समारोह में उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी व पुत्र शेखर तिवारी के साथ ही तमाम सगे-संबंधी और मित्रगण उपस्थित रहे।
मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी, अरुणाचल के पूर्व राज्यपाल माताप्रसाद के साथ ही अन्य गणमान्य लोगों ने एनडी को जन्म दिन की बधाई देने के साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
अधूरा रह गया ये सपना
एनडी तिवारी चाहते थे कि मॉल एवेन्यू पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का काम उनके जन्म दिन से पहले पूरा हो जाए।
तिवारी का ये सपना तो पूरा नहीं हो सका। लेकिन मॉल एवेन्यू पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन एनडी तिवारी सीएम के साथ मिलकर करेंगे।
ये घोषणा भी तिवारी के 89 वें जन्मदिवस पर अखिलेश ने की।
तिवारी का ये सपना तो पूरा नहीं हो सका। लेकिन मॉल एवेन्यू पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन एनडी तिवारी सीएम के साथ मिलकर करेंगे।
ये घोषणा भी तिवारी के 89 वें जन्मदिवस पर अखिलेश ने की।