फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: Flood in the state is terrible, government is missing in the hour of crisis; aerial surve

अखिलेश यादव बोले: प्रदेश में बाढ़ भयावह, संकट की घड़ी में सरकार गायब; बाढ़ पयर्टन बना सीएम का हवाई सर्वे

Mon, 08 Sep 2025 11:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Sep 2025 11:10 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में आई बाढ़ पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा सिर्फ हवाई सर्वे का पर्यटन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said: Flood in the state is terrible, government is missing in the hour of crisis; aerial surve
सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ से स्थिति भयावह है। मथुरा से लेकर आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रूखाबाद, सीतापुर, हरदोई, वाराणसी से लेकर कई जिलों में बाढ़ से स्थिति खराब है। आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में सरकार कहीं दिखाई नहीं दे रही है। टीम इलेवन का भी कुछ पता नहीं है। अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि सीएम का हवाई सर्वे सिर्फ बाढ़ पर्यटन बनकर रह गया है। दर्जनों जिलों के सैकड़ों गांव टापू बन गए है लोग इधर-उधर शरण लेनेे पर मजबूर हैं। आगरा में दर्जनों कॉलोनियों में पानी भर गया है लेकिन सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। आरोप लगाया कि बाढ़ राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के रवैये से लोग निराश हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों को भेजाी मदद
 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को आलमबाग के चंदरनगर स्थित गुरुद्वारा पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के लिए अरदास किया। इस दौरान पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित होने के लिए आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। गुरुद्वारे के गुरुग्रंथी ने भरोसा दिया कि कांग्रेस से मिली सहायता पीड़ितों को पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में बाढ़ का कहर चल रहा है। लाखों लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार को जिस तरह से मदद करनी चाहिए, वह नहीं कर रही है। ऐसे में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता आपदा पीड़ितों के साथ है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में राष्ट्रीय आपदा राहत एवं बचाव के संस्थान को बहुत मजबूत किया गया था। आपदा के समय बिना समय गंवाए अधिकतम बचाव की न्यूनतम नुकसान की नीति पर काम किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed