फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said, every class is moaning due to inflation

अखिलेश यादव ने कहा, महंगाई की मार से कराह रहा है हर वर्ग 

Sun, 16 May 2021 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 16 May 2021 08:35 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा है कि पंचायत चुनावों में पिछड़ जाने से भाजपा जनता से बदला लेने के लिए फार्मूले पर उतर आई है। नतीजा, किसान बेहाल है। नौजवान बेकारी का शिकार है। उद्योग धंधे और व्यापार ठप है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said, every class is moaning due to inflation
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना संकट काल में सरकार में प्रबंधन की भारी नाकामी सामने आई है। ऊपर से महंगाई की मार इस कदर पड़ रही है कि हर वर्ग कराह रहा है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा है कि पंचायत चुनावों में पिछड़ जाने से खिसियायी भाजपा सरकार जनता से बदला लेने के लिए फार्मूले पर उतर आई है। नतीजा, मंहगाई की मार से हर वर्ग कराह रहा है। किसान बेहाल है। नौजवान बेकारी का शिकार है। उद्योग धंधे और व्यापार ठप है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार होने वाली बढ़ोतरी से परिवहन महंगा होने के साथ खाद्य पदार्थों का भी बाजार में अभाव हो रहा है। 
विज्ञापन


अब सरकार ने बिजली की दरों  में वृद्धि का भी इरादा कर लिया है। पावर कारपोरेशन और राज्य सरकार ने सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने को कहा है। इससे बिजली 12 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। यह गरीब जनता पर मार है और कुछ पूंजीपतियों को लाभ देने की मंशा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed